kusal-perera-proposed-travel-to-britain-for-shoulder-surgery-but-sri-lanka-cricket-says-bear-a-substantial-portion-of-the-cost

    Loading

    नई दिल्ली: श्रीलंका (Sri Lanka) में पिछले कई महीनों से आर्थिक और राजनीतिक संकट चल रहा है। श्रीलंका में हर चीज की कीमत दोगुनी हो गई है। लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। देश में खाने-पीने से लेकर आने-जाने के लिए भी पैसे नहीं है।

    इस सबका असर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket) भी दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के दौरे पर आई थी। लेकिन, श्रीलंका क्रिकेट से एशिया कप 2022 की मेजबानी छिन गई है। इसके पीछे का कारण आर्थिक हालात हैं।

    इसी बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, एक बल्लेबाज को अपने कंधे की सर्जरी करानी थी, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket) ने कहा है कि, खिलाड़ी को अपने भी पैसे खर्च करने होंगे। बीमा कंपनी से जितने पैसे मिलेंगे, इसके अलावा जो भी अतिरिक्त खर्चा होगा वो स्वयं खिलाड़ी को वहन करना होगा। श्रीलंकाई मीडिया में इस बात का दावा किया जा रहा है।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, कुसल परेरा (Kusal Perera) को कंधे में चोट लगी थी, जिस वजह से उनकी सर्जरी होनी थी। लेकिन कंधे की सर्जरी के लिए कुसल परेरा को और इंतजार करना होगा। क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बल्लेबाज को लागत का एक बड़ा हिस्सा वहन करने के लिए कहा है, जो बीमाकर्ता द्वारा कवर नहीं किया जाता है।