File Photo
File Photo

    Loading

    – विनय कुमार

    कतर में खेले जा रहे FIFA World Cup, 2022 में अर्जेंटीना के सुपरस्टार गोलबाज लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने पुर्तगाल के नामी गोलबाज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Christiano Ronaldo) के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मेसी ने FIFA World Cup में आज सातवां गोल दागा। इससे पहले अब तक खेले कुल FIFA World Cup में पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Christiano Ronaldo Portugal) ने कुल 7 गोल दागे थे।

    आज मंगलवार, 22 नवंबर को अर्जेंटीना बनाम सऊदी अरब (ARG vs UAE FIFA World Cup, 2022) को खेले गए मैच के फर्स्ट हाफ में मेसी ने एक गोल दाग कर रोनाल्डो के 7 गोल के आंकड़े की बराबरी कर ली। 

    आज के मुकाबले में लियोनेल मेसी ने मैच के 9वें मिनट में सऊदी अरब के खिलाफ गोल दागा। हालांकि, बाद में साउदी अरब ने अर्जेंटीना के खिलाफ 2 गोल दाग दिए और मैच 2,-1 से जीत लिया। 

    आपको याद दिला दें कि जर्मनी में खेले गए साल FIFA World Cup, 2006 मेसी का पहला वर्ल्ड कप था। कतर में खेला जा रहा वर्ल्ड कप मेसी के करियर का 5वां FIFA World Cup है। गौरतलब है कि FIFA World Cup, 2014 में अर्जेंटीना फाइनल तक पहुंची थी। फाइनल मुकाबले में गर्मी और अर्जेंटीना के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई थी। मैच 90 मिनट तक बराबरी पर थी। लेकिन, दिए गए एक्स्ट्रा टाइम में जर्मनी के मारियो गोएट्ज़ ने अर्जेंटीना के खिलाफ गोल दाग दिया था और अर्जेंटीना विश्व विजेता बनने से रह गया था।