IPL 2024 LSG Vijay Dahiya
विजय दहिया (PIC Credit: X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल (IPL 2024) शुरू होने से पहले ही कई फ्रेंचाइजी में उथल-पुथल देखने मिल रही है। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Supergiants) ने कोचिंग स्टाफ में एक और बदलाव किया है। इस बार लखनऊ ने बैटिंग कोच विजय दहिया (Vijay Dahiya) से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। विजय आईपीएल 2022 यानी लखनऊ (LSG) के पहले सीज़न से ही टीम के साथ थे।  

इससे पहले लखनऊ की टीम में हेड कोच के रूप में बदलाव किया था। टीम ने आईपीएल 2024 से पहले एंडी फ्लॉवर और अब विजय दहिया के साथ अपने रस्ते अलग कर लिए हैं। जिसके बाद केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ ने जस्टिन लैंगर को हेड कोच नियुक्त किया। इतना ही नहीं टीम में मेंटर के रूप में बदलाव देखने मिला था। 2024 के टूर्नामेंट से पहले एंडी फ्लॉवर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हाथ थाम लिया है।  

पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने शुरुआती दो सालों तक लखनऊ के लिए मेंटर की भूमिका निभाई थी। लेकिन, उन्होंने आईपीएल शुरू होने से पहले ही लखनऊ का साथ छोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स के टीम में चले गए हैं। अब वह 2024 में केकेआर के मेंटर की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो टीम को 2023 के आईपीएल में एलिमिनेटर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को एलिमिनेटर मैच में हराया था। ऐसा सिर्फ 2023 में नहीं हुआ था, बल्कि उससे पहले 2022 में भी लखनऊ ने एलिमिनेटर मुकाबला गंवाया था। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2024 में लखनऊ की टीम कैसा प्रदर्शन दिखाएगी।