mahendra singh dhoni-will-be-banned-if-csk-bowlers-not-perform-well-says-virender-sehwag

Loading

मुंबई: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को ‘कैप्टन कूल’, माही के नाम भी जाना जाता है। धोनी के दुनिया भर में लाखों फैंस हैं। वहीं, इन सभी फैंस को अब एक बड़ा झटका लग सकता है। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) फ़िलहाल आईपीएल के 16वें सीजन (IPL 16) में खेलते हुए नज़र आ रहे है।

आईपीएल (IPL 16) में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन, अब उन पर बैन लगने की चर्चा हो रही है। हल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने धोनी को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि, धोनी पर बैन लग सकता है। तो आइए जानते हैं आखिर क्यों वीरू ने धोनी को लेकर ऐसा बयान दिया। 

लखनऊ के खिलाफ मैच में चेन्नई के गेंदबाजों ने अतिरिक्त रन खर्च करने की हद पार कर दी। उस समय एमएस धोनी ने अपने गेंदबाजों को चेतावनी भी दी थी। लेकिन यह प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स टीम के खिलाफ मैच में भी देखने को मिला। इस मैच में चेन्नई के गेंदबाजों ने 11 अतिरिक्त रन दिए।

वीरेंद्र सहवाग ने क्या कहा?

इस मैच के बाद वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि अगर इसी तरह की गेंदबाजी जारी रही तो एमएस धोनी पर स्लो ओवर रेट की वजह से बैन लग सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच जीत लिया। लेकिन फिर भी एमएस धोनी खुश नहीं थे। क्योंकि गेंदबाजों ने 11 रन ज्यादा खर्च कर दिए थे। 

अगर चेन्नई के गेंदबाज इसी तरह गेंदबाजी करते रहे तो एमएस धोनी को स्लो ओवर रेट की वजह से खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वहीं, एमएस धोनी पर बैन लगाया जा सकता है। ऐसा में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बिना कप्तान के मैदान में उतरना पड़ सकता है।