Manoj Tiwary announces retirement from all forms of cricket

Loading

नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) से पहले भारतीय टीम के एक धाकड़ खिलाड़ी ने संन्यास लेने का फैसला किया है। इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए यह बात अपने फैंस के साथ शेयर की है। हम जिस खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं, उस खिलाड़ी का नाम मनोज तिवारी (Manoj Tiwary Retirement) है। 

मनोज (Manoj Tiwary )ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करने के साथ लंबी पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा, ”क्रिकेट के खेल को अलविदा। इस खेल ने मुझे सब कुछ दिया। मैं जो भी सपना देखा, वह हर चीज इस खेल ने दी। मुझे बचपन से कोचिंग देने वाले सभी कोचों का शुक्रिया। इन सभी ने मेरी उपलब्धियों में अहम भूमिका निभाई है। मेरी क्रिकेट की यात्रा में मेरे कोच मनबेंद्र घोष पिलर की तरह खड़े रहे। मेरे माता-पिता को शुक्रिया। इन दोनों ने मुझ पर कभी भी पढ़ाई या किसी और तरह का दबाव नहीं बनाया। मेरी वाइफ को शुक्रिया। वह हमेशा, हर परिस्थिति में मेरे साथ रहीं।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MANOJ TIWARY (@mannirocks14)

मनोज ने साल 2015 में भारत के लिए अपना आखिरी वनडे जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। वहीं आखिरी टी20 मैच सितंबर 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। मनोज ने भारत के लिए 12 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 287 रन निकले। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। वह 3 टी20 मैच भी खेल चुकेहैं। उन्होंने 141 फर्स्ट क्लास मैचों में 9908 रन बनाए हैं। वे इस फॉर्मेट में तिहरा शतक भी लगा चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 303 रन रहा है।

मनोज ने फर्स्ट क्लास फॉर्मेट में 29 शतक और 45 अर्धशतक लगाए हैं। वे लिस्ट ए के 169 मैचों में 5581 रन बना चुके हैं। इसमें 6 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं। बता दें कि, मनोज ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने 98 आईपीएल मैचों में 1695 रन बनाए हैं।