Mayank Agarwal Health Update
मयंक अग्रवाल (PIC Credit: Instagram)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: मंगलवार को भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) अगरतला से दिल्ली (Delhi) जा रहे थे। तभी अचानक फ्लाइट (Flight) में उनकी तबीयत बिगड़ गई। फ्लाइट में जहरीला पदार्थ पीने की वजह से वह बीमार हुए थे। जिसके तुरंत बाद उन्हें अगरतला (Agartala) के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां आईसीयू (ICU) में मयंक अग्रवाल का इलाज किया गया। हालांकि अब वह ठीक हैं और खतरे से बाहर हैं। 

मयंक अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में क्रिकेटर ने जानकारी दी है कि अब वह खतरे से बाहर हैं। इस पोस्ट में मयंक अग्रवाल ने हॉस्पिटल का फोटो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ”मैं पहले से बेहतर हो रहा हूं, जल्द वापसी करूंगा। आप सब लोगों की प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। मुझे सब लोगों का प्यार और सपोर्ट मिला।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mayank Agarwal (@mayankagarawal)

सोशल मीडिया पर मयंक अग्रवाल की यह फोटो तेज़ी से वायरल हो रही है। उनके फैंस उनकी फास्ट रिकवरी को देखकर काफी खुश हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। मयंक अग्रवाल की तस्वीर को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

वहीं कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) रणजी टीम मैनेजर रमेश का मयंक को लेकर बयान आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मयंक अग्रवाल का बयान दर्ज कर लिया है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी भी दी थी कि मयंक अग्रवाल अब खतरे से बाहर हैं। हालांकि, अब तक पूरे मसले पर हमें विस्तार से जानकारी नहीं मिली है। वहीं त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन (टीसीए) के कार्यकारी सचिव बासुदेब चक्रवर्ती ने पहले कहा था कि उड़ान के दौरान मयंक ने एक बोतल से शराब पी ली। लिहाजा, इस क्रिकेटर की तबीयत खराब हो गई। हालांकि इस घटना की जांच की जा रही है।