MI lost in their first match in this consecutive IPL season, RCB beat them in IPL 2023

Loading

IPL के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा 5 बार की चैंपियन Mumbai Indians (MI) रही है। और इस टीम की कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। सभी 5 सीज़न में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने का क्रेडिट बतौर कप्तान रोहित शर्मा को जाता है। लेकिन, अब तक खेले गए कुल सीज़न में से 10 सीज़न में ऐसा हुआ है जब मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।  

ताज़ा मामला IPL 2023 का है। 

रविवार, 2 अप्रैल को RCB के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी ली।  का निर्णय लिया। मुंबई इंडियंस के ओपनर ईशान किशन 10 और रोहित शर्मा 1 रन बनाकर आउट हो गए। 17 करोड़ रुपए से ज्यादा रकम में खरीदे गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरन ग्री भी फिसड्डी साबित हुए। वे सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। मुंबई इंडियंस की बेहद खराब शुरुआत रही।

लेकिन, बाद में पारी संभली और मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत के लिए 172 रनों का टारगेट दिया। 

टारगेट को चेज़ करने मैदान में उतरी RCB की टीम ने सलामी बल्लेबाजों की धमाकेदार 148 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की बदौलत 22 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। विराट कोहली 82 रन नॉट आउट रहे । फाफ डु प्लेसिस ने शानदार 73 रनों की पारी खेली। 

गौरतलब है कि MI का इतिहास IPL में शुरुआती मैच के दौरान ठीक नहीं रहा है। लगातार दस सीजन मुंबई इंडियंस को पहले मैच में हार मिली है। IPL साल 2013 से IPL 2022 तक मुंबई इंडियंस हर बार अपने शुरुआती मुकाबले जीतने में असफल रही है। यह भी एक दिलचस्प आंकड़ा है।

-विनय कुमार