pakistan-female-sports-anchor-zainab-abbas-fall-down-on-marco-jansen-shot-against-sam-curran-in-sa20-league

    Loading

    नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर कुछ ऐसे नज़ारे देखने को मिलते है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाए। कुछ ऐसे भी नज़ारे देखने को मिलते है जिसे देख लोग हंसने पर मजबूर हो जाते है। अब ऐसा ही एक नज़ारा साउथ अफ्रीका (South Africa T20 League) में शुरू नई टी20 लीग में देखने को मिला। इस लीग के दौरान पाकिस्तानी एंकर के साथ कुछ हुआ, जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 

    पाकिस्तान की मशहूर की स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास (Zainab Abbas) SA20 को होस्ट कर रही हैं। वहीं 18 जनवरी को खेले गए मैच में उनके साथ कुछ हुआ, जिसे देख सब दंग रह गए। दरअसल, 18 जनवरी को SA20 लीग में मुंबई इंडियंस केपटाउन और सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के बीच मैच खेल जा रहा था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by SuperSport (@supersporttv)

    मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स को 172 रनों का लक्ष्य दिया था। मुंबई से मिले लख्य को हासिल करने के लिए सनराइजर्स के खिलाड़ी जबरदस्त शॉट लगा रहे थे। ठीक उसी समय जैनब अब्बास बाउंड्री के पास खड़ी होकर एक इंटरव्यू कर रही थीं। 

    सनराइजर्स की पारी के13वें ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज मार्को यानसन स्ट्राइक पर थे। उन्होंने सैम करन की गेंद पर शॉट खेला जो कि सीधे सीमा रेखा की ओर गई। फील्डर गेंदब को पकड़ने के लिए गेंद के पीछे भाग रहा था। तभी, फील्डर बाउंड्री लाइन पर इंटरव्यू कर रही पाकिस्तानी एंकर से टकरा गया। जिस वजह से एंकर हवा में उछलते हुए धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ी। गनीमत है कि इस घटना में जैनब अब्बास को चोट नहीं आई, वो बाल-बाल बच गईं।