हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के लिए राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में फैंस ने बर्थडे सांग गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
हैदराबाद: बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हुआ। यह मैच SRH के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के लिए बेहद खास था, क्योंकि 8 मई को उनका जन्मदिन था। ऐसे में तब उनका बर्थडे और भी ज़्यादा खास बना, जब स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट फैंस ने उनके लिए ‘हैप्पी बर्थडे’ गाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है।
8 मई को पैट कमिंस 31 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर लखनऊ के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में फैंस ने भी उन्हें बर्थडे सांग गाकर शानदार तोहफा दिया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
Hyd crowd singing 🎵 Happy Birthday Pat Cummins 💥💥😍😍🙌
Warra lovely moment ❤️🥺🥺🥺🥺🥺🥺
CRAZY VIBE 💥🥵❤️❤️❤️#SRHvsLSG pic.twitter.com/KUqMfreZvw— kaushik (@BeingUk7) May 8, 2024
जानकारी के लिए बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को ₹20.25 करोड़ में नीलामी में ख़रीदा था। जिसके बाद से वह हैदराबाद की किस्मत बदलने में लगे हैं। शुरुआत से ही आक्रामक सलामी बल्लेबाजों के साथ हैदराबाद इस सीजन में 250 से ज़्यादा बार कई स्कोर बनाए हैं। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ टीम ने 287 का उच्चतम स्कोर भी बनाया है।
वहीं मुकाबले की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे। इस दौरान टीम की शुरुआत काफी खबर हुई थी, लेकिन आयुष बदोनी ने 30 गेंद में 55 रन और निकोलस पूरन ने 26 गेंद में 48 रन की पारी से टीम 165 बना पाई। जबकि जवाब में SRH ने 62 गेंद शेष रहते ही बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 75 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड 30 गेंदों पर 89 रन जड़े थे।