icc-2023-odi-world-cup-qualifier-odi-qualifiers-june-18-to-july-9-10-teams-divided-into-two-groups

Loading

भारत की मेजबानी में ICC ODI World Cup, 2023 के प्रमुख मुकाबले खेले जाएंगे। और, रविवार, 18 जून से इस ताज़ा World Cup के क्वालीफायर मुकाबले आरंभ हो जाएंगे।

गौरतलब है कि ICC ODI World Cup, 2023 के लिए भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका, यानी 8 देशों ने ने सीधे क्वालीफाई कर लिया है।  अब बाकी बचे दो प्रतियोगियों के लिए 10 दावेदार मैदान में हैं। अब इन 10 टीमों के बीच रविवार 18 जून से 9 जुलाई के दरम्यान क्वालिफाइंग राउंड  के मुकाबले खेले जाएंगे। 

ODI World Cup 2023 के क्वालीफायर राउंड में मैदान में होंगी कुल 10 देशों की टीम और खेले जाएंगे कुल 34 मुकाबले। 

गौरतलब है कि, इस विश्वयुद्ध के लिए 8 टीमों ने सीधे क्वालीफाई किया है। अब बाकी के 2 प्रतियोगी के लिए क्वालीफायर राउंड में ज़िम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, नीदरलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान, नेपाल, अमेरिका और यूएई की टीमें भिड़ेंगी। इन 10 टीमों को 5-5 के दो ग्रुप में बांटा गया है। Group-A में वेस्ट इंडीज, जिंबाब्वे, नीदरलैंड, नेपाल और अमेरिका को रखा गया है और Group-B में श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान और यूएई शामिल हैं।

ऐसा होगा ODI World Cup का Qualifying Round

पहले तो दोनों ग्रुप की टीमें अपने-अपने ग्रुप की टीमों से  एक-एक मैच खेलेंगी। ग्रुप स्टेज में 27 जून तक, कुल 20 मैच खेले जाएंगे। फिर, दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें मिलकर Super-6 में जगह बनाएंगी। Super-6 के मैचों की शुरुआत 29 जून से होगी।

ODI World Cup 2023 Qualifier Round के Super-6 स्टेज में सभी टीमें उन देशों के खिलाफ खेलेंगे, जिनसे ग्रुप स्टेज में उनका मुकाबला नहीं हुआ था। इसके बाद क्वालिफायर राउंड के दो फाइनलिस्ट टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई होंगी।

विनय कुमार