
पालेकल. एशिया कप 2023 (ACC ODI Asia Cup 2023) में भारत-पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया है। जिसके चलते दोनों टीमों के बीच पॉइंट्स शेयर किए गए। यह मैच श्रीलंका के Pallekele International Cricket Stadium में खेला जा रहा था।
भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया था, जहां पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों अफरीदी और हारिस रऊफ ने मिलकर भारत के शीर्षक्रम के चार विकेट 14.1 ओवर में 66 रन पर निकाल दिये थे। आम तौर पर बड़े शॉट खेलने वाले ईशान और पंड्या दोनों को पाकिस्तान के तूफानी तेज आक्रमण का सामना करने के लिये संयम के साथ खेलना पड़ा। उन्होंने शॉट्स के चयन में सावधानी बरतनी पड़ी ताकि विकेट सुरक्षित रहें।
No result! Both teams get one point each. 🌧️
With Pakistan beating Nepal before, they now sit on three points and have secured a place in the super 4s. India have to beat Nepal in their next fixture to qualify! #AsiaCup2023 #PAKvIND pic.twitter.com/VH6Uw4nhoD
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 2, 2023
ईशान ने 81 गेंद में 82 और पंड्या ने 90 गेंद में 87 रन बनाये। दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 141 गेंद में 138 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्कोर दिया।
अफरीदी ने 35 रन देकर चार विकेट लिये जबकि रऊफ ने 58 रन देकर तीन विकेट निकाले। नसीम शाह को भी तीन विकेट मिले। बड़े स्ट्रोक्स खेलना आसान नहीं था तो पंड्या और किशन ने इक्के दुक्के रन लेकर पारी को आगे बढाया।
The Wait Continues! ⏳
The drizzle is back and so are the covers!
Scorecard ▶️ https://t.co/hPVV0wT83S#AsiaCup2023 | #TeamIndia | #INDvPAK pic.twitter.com/resNSyVy7s
— BCCI (@BCCI) September 2, 2023
भारत ने पाकिस्तान को 266 रन का टारगेट दिया था। हालांकि, इसके बाद बारिश के कारण एक भी ओवर का खेल नहीं हो सका। अम्पायरों ने मैदान का निरिक्षण करने के बाद खेल को रद्द करने का फैसला किया। दोनों के बीच 1-1 पॉइंट शेयर किया गया। (एजेंसी इनपुट के साथ)