Ranji Trophy 2022 mumbai-team-world-record-in-first-class-cricket-725-run-victory-over-uttarakhand-in-ranji-quarterfinal

    Loading

    मुंबई: रणजी ट्रॉफी 2021-22 (Ranji Trophy 2022) का क्वार्टर फाइनल मैच अलूर में मुंबई और उत्तराखंड (Mumbai vs Uttarakhand ) के बीच खेला गया। यह मैच मुंबई (Mumbai) ने जीतकर इतिहास रच दिया है। मुंबई ने फर्स्ट क्लास मैच में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। 

    मुंबई ने गुरुवार को केएससीए ग्राउंड (अलूर) में आयोजित रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड को 725 रनों से हराकर यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यू साउथ वेल्स के नाम था। जनवरी 1930 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में न्यू साउथ वेल्स ने क्वींसलैंड को 685 रनों से हराया था। 

    मैच की बात करें तो, मुंबई की टीम ने पहली पारी में 8 विकेट पर 647 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। मुंबई की तरफ से सुवेद पारकर ने फर्स्ट क्लास डेब्यू करते हुए 252 रन बनाए। वहीं, सरफराज खान ने 153 रनों की शानदार पारी खेली थी।  जिसके जवाब में उत्तराखंड की पूरी टीम पहली पारी में केवल 114 रन बना पाई। मुंबई के लिए शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए थे।

    वहीं, मैच के दूसरी पारी में मुंबई की तरफ से कप्तान पृथ्वी शॉ (72) और यशस्वी जायसवाल (103) के शानदार प्रदर्शन किया। उनकी शानदार बल्लेबाजी के बदौलत मुंबई दूसरी पारी 261/3 पर पारी घोषित की, जिस वजह से उत्तराखंड को 795 रनों का टारगेट मिला था। इसके जवाब में उत्तराखंड की दूसरी पारी महज 69 रनों पर सिमट गई। उत्तराखंड की तरफ से केवल सुरेश खुराना (25) और कुणाल चंदेला (21) ही कुछ रन बनाने में सफल हुए। 

    फर्स्ट क्लास (FC) क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत (रनों से)- 

    • 725: मुंबई ने उत्तराखंड को हराया (2022)
    • 685: न्यू साउथवेल्स ने क्वींसलैंड को हराया (1929/30)
    • 675: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया (1928/29)
    • 638: न्यू साउथवेल्स ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया को हराया (1920/21)
    • 609: मुस्लिम कमर्शियल बैंक ने वॉटर एंड पावर डेवलपमेंट अथॉरिटी को हराया (1977/78)