मुंबई: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Semi-Final) के बीच विश्व कप (World Cup 2023) का पहला सेमीफाइनल मैच मुंबई में खेला गया। जहां भारत ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच को देखने में लिए कई हस्तियां मैदान पर मौजूद रहे। जिसमें से एक इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम (David Beckham) भी हैं। मैच के बाद अब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बेकहम के साथ मुंबई में मुलाकात की है। इस आइकोनिक मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा के साथ मुलाकात के समय दिग्गज पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम ने टीम इंडिया की जर्सी पहन रखी है। सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।
Rohit Sharma with David Beckham.
– An Iconic picture 🔥 pic.twitter.com/IBq7tsYly6
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 16, 2023
इतना ही नहीं, डेविड बेकहम और रोहित शर्मा ने एक दूसरे कि जर्सी भी पहनी है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने एक दूसरे के नाम कि जर्सी पहन रखी है।
David Beckham wearing Rohit Sharma's Indian Team Jersey.
Rohit Sharma wearing David Beckham's Real Madrid Jersey. pic.twitter.com/dfloBKDBvl
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 16, 2023
इतना ही नहीं बेकहम ने कप्तान रोहित शर्मा को फाइनल के लिए शुभकामनाएं भी दी है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों दिग्गज एक दूसरे से हाथ मिला रहे हैं और बेकहम रोहित को फाइनल के लिए बेस्ट विश दे रहे हैं।
David Beckham wishing all the best for the finals to Captain Rohit Sharma.
– A legendary meet up. 🎯pic.twitter.com/RzNLCpa7yF
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 16, 2023
बता दें कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में 12 साल बाद भारत वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो पाया है। इससे पहले साल 2011 में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया फ़ाइनल में जाकर ख़िताब जीती थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस बार का विश्व कप भारत के नाम होगा। फाइनल मैच रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।