south africa captain keshav-maharaj-profile-in-hindi-indian-origin-south-african-cricketer-keshav-maharaj-untold-story

    Loading

    नयी दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa T20 Series) के बीच रविवार को टी20 सीरीज का आखिरी मैच होने वाला था। लेकिन, यह निर्णायक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान की कमान स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) को सौंपी गई। बता दें कि, केशव महाराज भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। वह साउथ अफ्रीका के लिए खेलते हैं। 

    इस साल जनवरी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर गई थी। तब भारतीय टीम को वनडे सीरीज में करारी हार झेलनी पड़ी थी। उस समय केशव  (Keshav Maharaj) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ‘जय श्री राम’ कहा था। 

    मालूम हो कि, साउथ अफ़्रीकी खिलाड़ी केशव महाराज (Keshav Maharaj)  हनुमान जी के बड़े भक्त हैं। केशव साउथ अफ्रीका में रहते हैं। लेकिन वह आज भी भारतीय रीति-रिवाज मानते हैं। वह सभी हिंदू त्यौहार भी मनाते हैं। केशव का भारत के साथ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भी गहरा कनेक्शन है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Keshav Maharaj (@keshavmaharaj16)

    हाल ही में एक इंटरव्यू में केशव (Keshav Maharaj) के पिता आत्मानंद महाराज ने बताया था कि, उनके पूर्वज सुल्तानपुर में रहते थे। साल 1874 में उनके पूर्वज अच्छी नौकरी की तलाश में भारत से डरबन आ गए थे। उस वक्त अफ्रीका में काफी अच्छे अवसर थे। तब अफ्रीका को अच्छी स्किल वाले मजदूरों की जरूरत थी। 

    केशव के पिता आत्मानंद भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं। वह डोमेस्टिक क्रिकेट में विकेटकीपर थे। केशव के पिता को कभी टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। 

    बता दें कि, केशव के परिवार में उनके  माता-पिता और एक बहन है। बहन की शादी श्रीलंका में रहने वाले एक व्यक्ति से हुई है। केशव के पिता ने बताया कि हम अपने परिवार की पांचवी या छठी पीढ़ी हैं। ‘महाराज’ उपनाम हमारे पूर्वजों से मिला है।  हम जानते हैं कि भारत में नाम का महत्व क्या है।