Sri Lanka ने की टीम की घोषणा, Asia Cup में ये 4 धुरंधर नहीं खेल सकेंगे मैच, जानिए असली वजह

Loading

-विनय कुमार

ACC ODI Asia Cup, 2023 बुधवार, 30 अगस्त से आरंभ हो रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। एशिया कप के लिए श्रीलंका ने भी अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

एशिया कप 2023 के  ताज़ा सीजन में हिस्सा ले रहे 5 देशों ने  अपनी टीम की घोषणा पहले ही कर दी थी। श्रीलंका की टीम का इंतज़ार था। अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम ज़ाहिर कर दिए हैं। 

गौरतलब है कि श्रीलंका की रेगुलर  टीम के 4 धुरंधर खिलाड़ी इंजरी के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। वानिंदु हसारंगा, दुश्मंथा चमीरा, लहिरू मदुशंका, लाहिरू कुमारा एशिया कप के लिए मैदान में नज़र नहीं आएंगे।

लेकिन, श्रीलंका की नेशनल टीम में कुसल परेरा 2 साल बाद वापसी कर रहे हैं। उन्हें टीम में शामिल किया गया है। कुसल  परेरा एशिया कप में खेलेंगे।

आपको याद दिला दें कि वानिंदु मदुशंका Sri Lanka Premier League के दौरान इंजर्ड हो गए। जबकि, मदुशंका पिछले हफ़्ते प्रैक्टिस मैच में घायल हो गए। लाहिरू कुमारा को साइड स्ट्रेन के शिकार हो गए।

ACC ODI Asia Cup, 2023 के इस ताज़ा सीजन में श्रीलंका का पहला मैच 31 अगस्त, बुधवार को है। श्रीलंका की भिड़ंत  बांग्लादेश से होगी।

आइए जानें एशिया कप 2023 के लिए श्रीलंका की टीम-

दासुन शनाका (Dasun Shanaka Captain), पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, माहीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेलालगे, मतीशा पथिराना, कसुन रजिता, दुशन हेमंता, बिनुरा फर्नान्डो, प्रमोद मदुशन।