Tania Singh and Abhishek Sharma
तान‍िया सिंह और अभिषेक शर्मा (डिजाइन फोटो)

Loading

सूरत: गुजरात (Gujarat) के वेसु (Vesu) की जानी मानी मॉडल और फैशन डिजाइनर तान‍िया सिंह (Model Taniya Singh) के आत्महत्या (Suicide) करने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। वेसु के स्टार गैलेक्सी (Star Galaxy) के पास हैप्पी एलिगेंस (Happy Elegance) में रहने वाली महज 28 साल की मॉडल ने अपना अपने ही घर पर खुद की जान लेली लेकिन अब आत्महत्या का ये मामला बेहद संगीन हो गया है क्यूंकि पुलिस की शक की सुई IPL के एक खिलाड़ी पर जाकर रुक गई है। 

मॉडल और फैशन डिजाइनर की आत्महत्या पर अब पुलिस ने संदेह जताया है उनके अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते मॉडल तान‍िया सिंह ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जिसमें IPL के एक खिलाड़ी का नाम सामने आया है। 

मामले में फंसा ये ख‍िलाड़ी

दरअसल, सूरत की मॉडल तान‍िया सिंह के सुसाइड के मामले में इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ख‍िलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma IPL Cricketer) विवादों में फंस गए हैं। अब इस मामले  में खिलाड़ी को स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। 28 साल की तान‍िया फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की फील्ड में काम काम करती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 10 हजार से ज्यादा

Tania Singh and Abhishek Sharma
तान‍िया सिंह और अभिषेक शर्मा

फॉलोअर्स थे। तान‍िया की सुसाइड करने के बाद पुलिस ने सूरत में अपनी जांच शुरू की। इस दौरान IPL में SRH खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि अभ‍िषेक तान‍िया सिंह के संपर्क में थे। जांच में यह बात भी सामने आई कि तान‍िया और अभिषेक पिछले कुछ समय से संपर्क में नहीं थे, लेकिन आत्महत्या के पहले तान‍िया ने आखिरी कॉल अभिषेक को ही किया था। 

कॉल से उठा शक 

बताया जा रहा है की मॉडल तान‍िया ने 20 फरवरी को  देर रात घर लौटी और उसके बाद उसने अपनी जान ले ली। मॉडल को उसे मृत देखकर उसका परिवार बदहवास हो गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि तान‍िया की कॉल डिटेल में यह बात भी सामने आई है की आखिरी कॉल भी उन्होंने अभिषेक शर्मा को ही की थी। इसलिए पुलिस फिलहाल इस एंगल से जांच कर रही है कि प्रेम प्रसंग तो सुसाइड की वजह तो नहीं है।