श्रीलंका का वह ऑलराउंडर, जिसमें केवल 29 साल की उम्र में लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

    Loading

    श्रीलंका के पूर्व बेहतरीन ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या (Shehan Jayasuriya Birthday) का आज यानी 12 सितंबर को जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन 1991 में श्रीलंका के कोलंबो (Sri Lanka, Colombo) में हुआ था। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के गेंदबाज के रूप में खेला करते थे। 

    शेहान जयसूर्या ने साल के शुरुआत में उन्होंने चौंकाने वाला ऐलान किया था। उन्होंने केवल 29 साल में ही अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट (International Cricket) को अलविदा बोल दिया था। पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने संन्यास लिया था।         

    ICC ने एक ट्वीट शेयर कर यह जानकारी उनके फैंस तक पहुंचाई थी। साथ ही उस ट्वीट में यह भी बताया गया था कि शेहान जयसूर्या अपने परिवार के साथ USA शिफ्ट होने की तैयारी में है। ज्ञात हो कि इससे पहले न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने भी यूएस क्रिकेट के लिए अपने संन्यास की घोषणा की थी। 

    शेहन जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए साल 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए अपना टी20 डेब्यू मैच खेला था। जबकि इसी साल नवंबर में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। शेहन ने श्रीलंका के लिए 12 वनडे खेले, जिसमें उन्होंने 195 रन बनाए और 3 विकेट चटकाए। वहीं उन्होंने 18 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 241 रन बनाए और 3 विकेट अपने नाम किए। बता दें कि शेहान ने अपने संन्यास की जानकारी श्रीलंका बोर्ड को पहले दे दी थी।