Tata IPL 2022
File Photo

    Loading

    IPL में अब तक कुल 14 सीजन खेले जा चुके हैं, जिनमें  दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC), रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (Royal Challengers Bengaluru RCB) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings PBKS) अब तक एक बार भी IPL Champion नहीं बन पाई है। दिलचस्प पहलू तो यह है कि IPL में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने के मामले में RCB और PBKS टॉप-2 में विराजमान हैं। IPL में सबसे ज्यादा 14 सेंचुरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की तरफ से लगे हैं। वहीं, पंजाब किंग्स (Punjab Kings PBKS) की टीम की तरफ से अब तक 13 सेंचुरी लगी हैं।

    IPL में सबसे कम उम्र में सेंचुरी ठोकने की बात हो, तो वह कीर्तिमान भी रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की टीम के नाम है। IPL 2009 में मनीष पांडे (Manish Pandey) ने RCB की तरफ से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers) के खिलाफ 114 रन बनाए थे और नॉट आउट रहे थे। 21 मई 2009 को खेले गए उस मुकाबले में RCB ने 12 रनों से जीत दर्ज़ की थी। मनीष पांडे ने 19 साल 253 दिन की उम्र में IPL की वह सेंचुरी ठोकी थी।  खास बातव्ये भी है कि वे IPL में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

    सबसे कम उम्र में आईपीएल में सेंचुरी ठोकने के मामले में मनीष पांडे के बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का नाम है। उन्होंने  20 साल 218 दिन की उम्र में IPL में सेंचुरी ठोकी थी। उनके बाद तीसरे पायदान पर देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) हैं। देवदत्त पडिक्कल ने IPL में  20 साल 289 दिन की उम्र में सेंचुरी लगाई थी। वो भी RCB में ही थे।

    आईपीएल का इतिहास बताता है कि संजू सैमसन (Sanju Samson) IPL में अब तक 3 सेंचुरी ठोक चुके हैं। जब उन्होंने आईपीएल में अपनी पहली सेंचुरी ठोकी थी, तब वे 22 साल 151 दिन के थे। सबसे कम उम्र में आईपीएल में सेंचुरी ठोकने वालों में वे चौथे पायदान पर हैं। पांचवें स्थान पर हैं दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक (Quinton de Cock)। डीकॉक ने IPL में अब तक एक सेंचुरी ठोकी है। उन्होंने जब अपनी पहली सेंचुरी IPL में लगाई थी, तब उनकी उम्र 23 साल 122 दिन की थी।

    Deepak Chahar के नाम भी दर्ज है IP  का अनोखा रिकॉर्ड

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑल राउंडर दीपक चाहर (Deepak Chahar) के नाम भी IPL में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा डॉट बॉल की गेंदबाज़ी की है, जो एक रिकॉर्ड है। दीपक चाहर ने IPL 2019 में KKR के खिलाफ खेले गए मैच में 20 डॉट बॉल की थी।

    – विनय कुमार