File Photo
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    लीग क्रिकेट के महाकुंभ का नया सीज़न IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। इस नए सीजन का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ‘बनाम’ कोलकाता नाइटराइडर्स (CSK vs KKR IPL 2022) होगा। आईपीएल की येलो आर्मी के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni Captain CSK) के नेतृत्व में IPL 2021 की ट्रॉफी जीती और चैंपियन बनी। वहीं, शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) रनर अप रही थी। IPL 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (Royal Challengers Bengaluru RCB) की टीम तीसरे पायदान पर रही थी।

    रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (RCB) भले ही एक बार भी चैंपियन नहीं बैन पाई, लेकिन एक हकीकत ये भी है कि टूर्नामेंट में सबसे बड़ा और ज्यादा बार स्कोर करने के मामले में RCB टॉप पर है। IPL का इतिहास बताता है कि, IPL टूर्नामेंट में T20 फॉर्मेट में सबसे सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बनाने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) सबसे ऊपर है। RCB की टीम IPL के आरंभ से लेकर IPL 2021 तक 20 बार 200+ स्कोर किए हैं।

    वहीं, आईपीएल की येलो आर्मी और चार बार चैंपियन बनने वाली CSK इस मामले में 19 बार 200+ रन बनाए हैं, और दूसरे पायदान पर है। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) 16 बार 200 या इससे ज्यादा स्कोर की है और तीसरे पायदान पर है। 15 बार 200+ रन बनाकर चौथे नंबर इसके बाद पंजाब किंग्स (PBKS) है। कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने 13 बार, सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad SRH) ने 12, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals RR) ने 11 और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC) 7 बार 200+ रन स्कोर किए हैं।

    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा नो-बॉल गेंदबाज़ी करने का निराशाजनक रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (MI) के महाघातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 27 नो बॉल दिए हैं। और जसप्रीत बमराह इस लिस्ट में टॉप पर हैं। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हाल ही क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले एस. श्रीसंत (S. Sreesanth) हैं। उन्होंने अपने IPL करियर  में 23 नो-बॉल दी हैं। श्रीसंत के बाद अमित मिश्रा ,(Amit Mishra) और इशांत शर्मा (Ishant Sharma), दोनों 21-21 नो बॉल के साथ हैं। उमेश यादव (Umesh Yadav) 19 नो बॉल दिए हैं और लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) के नाम 18 नो बॉल चस्पां हो गया है।

    IPL के किसी एक सीजन में सर्वाधिक छक्के ठोकने का कीर्तिमान क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम है। गेल ने IPL 2012 में 59 छक्के ठोके थे। उनके बल्ले से IPL 2011, IPL 2013 और IPL 2015 में भी सबसे ज्यादा छक्के पीटने वाले बल्लेबाज थे। सनत जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) ने 2008 में सबसे ज्यादा 31 छक्के ठोके थे। एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने 2009 में सबसे ज्यादा 29 छक्के ठोके थे। रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने IPL 2010 में सबसे ज्यादा 27 छक्के ठोके थे।

    Chris Gayle ने 2011 में सबसे ज्यादा 44 छक्के ठोके थे।  क्रिस गेल (Chris Gayle) ने IPL 2012 में सबसे ज्यादा 59 छक्के मारे थे। ‘यूनिवर्स बॉस’ ने IPL 2013 में सबसे ज्यादा 51 छक्के ठोके थे। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)  ने IPL 2014 में सबसे ज्यादा 36 छक्के लगाए थे। उन्होंने IPL 2015 में सबसे ज्यादा 38 छक्के ठोके थे।

    IPL का इतिहास बताता है कि, विराट कोहली (Rohit Sharma) ने IPL 2016 में सबसे ज्यादा 38 छक्के ठोके थे। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने IPL 2017 में सबसे ज्यादा 26 छक्के मारे थे। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने IPL 2018 में सबसे ज्यादा 37 छक्के ठोके थे। आंद्रे रसेल (Andre Russell)ने IPL 2019 में सबसे ज्यादा 52 छक्के मारे थे। इशान किशन (Ishan Kishan) ने IPL 2020 में सबसे ज्यादा 30 छक्के ठोके थे। केएल राहुल (KL Rahul) ने IPL 2021 में सबसे ज्यादा 30 छक्के मारे थे।