SA vs IND T20I series These are the 5 batsmen who scored the most runs in SA vs IND T20I, Virat Kohli is at this position
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ और पूर्व धांसू कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के मामले में भारत के टॉप पर्सन है। बहुत जल्द वे सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर 200 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा छू लेंगे। गौरतलब है कि इस समय विराट एक पोस्ट के लिए भारत में सबसे ज्यादा चार्ज करते हैं।

    विराट कोहली से आगे समूची दुनिया में केवल 4 लोग

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि बीते करीब 3 साल से पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से एक भी सेंचुरी नहीं निकली है। IPL 2022 में भी उनका प्रदर्शन 1-2 मैचों के अलावा निराशाजनक ही रहा। फिलहाल टीम इंडिया के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जिसमें उनका नाम भी शामिल है। भले ही वो इस समय मैदान में नहीं हैं, के इन उनके नाम एक बड़ा कीर्तिमान दर्ज़ होने जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली भारत के पहले व्यक्ति होंगे, जिनके Instagram पर 200 मिलियन फॉलोवर हो जाएंगे। फिलहाल, उनके 199 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

    इस मामले में समय पूरी दुनिया में Virat Kohli से आगे 4 लोग हैं, जिनमें टॉप पर हैं स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Christiano Ronaldo)। Instagram में उनके  447 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उनके अलावा काइली जेनर, सेलेना गोम्स और ड्वेन जोहन्सन विराट से आगे हैं।

    अगर इंस्टाग्राम से आमदनी करने की बात की जाए तो, विराट कोहली दुनिया में 19वें सबसे ज्यादा कमाने वाले शख्स हैं। एक पेड (Paid Post on Instagram Virat Kohli) इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए विराट कोहली 680000 डॉलर की फीस लेते हैं। खबरों के मुताबिक, Virat Kohli की नेट वर्थ करीब 127 मिलियन डॉलर, यानी करीब 950 करोड़ रुपए की है।