virat-kohli-record-most-hundreds-in-ipl-history-6th-century-in-ipl-rohit-sharma-chris-gayle-sachin

Loading

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ विस्फोटक शतकीय पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया। यह विराट कोहली का आईपीएल (IPL) करियर का छठा शतक था। उन्होंने 63 गेंदों में 100 रनों की पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले। 

विराट कोहली (Virat Kohli)  ने इस शानदार शतक से आईपीएल के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड बनाया है। विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 6 शतक जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कमाल वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने किया है। उनके नाम भी आईपीएल में सबसे ज्यादा 6 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। विराट ने IPL में गुजरात लॉयंस के खिलाफ 2 शतक और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 1-1 शतक लगाए हैं। 

मालूम हो कि, आईपीएल के इतिहास में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी यह कमाल नहीं कर पाएं।  वहीं, विराट कोहली ने पूरे 4 साल बाद IPL में शतक लगाया है। इससे पहले विराट कोहली ने  साल 2019 में आईपीएल में शतक लगाया था। उन्होंने यह शतकीय पारी ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली थी। 

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक

1. विराट कोहली (भारत) – 6 शतक

2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)  – 6 शतक

3. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 5 शतक

4. केएल राहुल (भारत) – 4 शतक

5. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 4 शतक

6. शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) – 4 शतक 

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

1. विराट कोहली (भारत) – 7162 रन

2. शिखर धवन (भारत) – 6600 रन

3. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 6311 रन

4. रोहित शर्मा (भारत) – 6136 रन

5. सुरेश रैना (भारत) – 5528 रन 

6. एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) – 5162 रन  

7. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) – 5076 रन