Virat Kohli
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2022 इसी महीने की 26 तारीख से आरंभ होने जा रहा है। IPL 2021 का सीज़न महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Captain CSK) की येलो आर्मी चेन्नई सुपरकिंग्स ने ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया था और आईपीएल के इतिहास में चौथी बार यह टीम चैंपियन बनी थी। बताया जा रहा है कि IPL का आगामी सीजन IPL 2022 एमएस धोनी का बतौर खिलाड़ी अंतिम आईपीएल सीजन होगा। ऐसे में ज़ाहिर है IPL 2022 की डिफेंडिंग चैंपियन CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जीत के साथ अलविदा लेना चाहेंगे।

    वहीं, विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में एक भी सीजन ट्रॉफी नहीं जीत पाई रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (Royal Challengers Bengaluru RCB) की कप्तानी अब फाफ डुप्लेसिस (Faf Du Plessis) के हाथ है। गौरतलब है कि फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी संभालते ही कहा था कि वे विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी की शैली नहीं अपना सकते। ऐसे में यह देखना भी रोमांचक होगा कि आईपीएल के 14 साल के इतिहास में RCB जो नहीं कर पाई, क्या फाफ डु प्लेसिस अबकी बार अपनी टीम को चैंपियन बना पाएंगे ?

    विराट कोहली की बात की जाए तो वे IPL के इतिहास में एक ही टीम के लिए सारे सीजन खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। विराट के अलावा 7 और प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्होंने IPL के आज तक खेले गए सभी टूर्नामेट खेले, या खेलने वाले हैं। यानी, IPL 2022 के लिए भी टीम चुने गए हैं। उन आठ खिलाड़ियों में से 4 विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। वहीं इस लिस्ट में कुछ ऐसे नाम हैं, जो आपको हैरत में डाल सकते हैं। ऋद्धिमान साहा का उदाहरण ले लीजिए। साहा T20 के मुकाबले टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर ज्यादा जाने जाते हैं।