
नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले सीजन का आगाज 4 मार्च से होने वाला है। इस पहले सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच होने वाला है। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला आईपीएल के पहले सीजन के पहले दिन मैच से पूर्व एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करने का फैसला किया है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस अपना जादू बिखेरने वाली है।
हाल ही में विमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, विमेंस प्रीमियर लीग के पहले दिन एक्ट्रेस अभिनेत्री कृति सेनन और कियारा आडवाणी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी। इन दोनों के अलावा मशहूर पॉप सिंगर एपी ढिल्लों परफॉर्म करेंगे। इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे होगी।
A star ⭐ studded line-up
D.Y.Patil Stadium will be set for an evening of glitz and glamour 👌🏻
𝐃𝐨 𝐍𝐨𝐭 𝐌𝐢𝐬𝐬 the opening ceremony of #TATAWPL
Grab your tickets 🎫 now on https://t.co/c85eyk7GTA pic.twitter.com/2dj4L8USnP
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 1, 2023
बता दें कि, विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए 13 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी। इस नीलामी में कुल 448 खिलाड़ी उतरे थे। लेकिन, इनमें से केवल 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। वहीं, इन खिलाड़ियों को खरीदने में पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा।