नई दिल्ली: भारत (India) के क्रिकेट (Cricket) का त्यौहार कहे जाने वाला टूर्नामेंट आईपीएल (IPL 2024) का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। ऐसे में अगले साल होने वाले आईपीएल की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। लेकिन इसी बीच महिलाओं के लीग को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई। वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 (Women’s Premier League 2024) के ऑक्शन (Auction) की तारीख जारी कर दी गई है।
दरअसल, वीमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का आयोजन 9 दिसंबर को होना है। वहीं, इस नीलामी की मेजबानी मुंबई को सौंपी गई है। इस ऑक्शन में कई क्रिकेटरों पर जमकर पैसे बरसने की भी उम्मीद है। इस नीलामी में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस समेत लगभग सभी टीम भाग लेगी। इससे पहले पिछले दिनों टीमों ने कुल 60 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जबकि कई बड़े खिलाड़ियों को टीमों ने रिलीज करने का फैसला लिया था।
🥁 𝐌𝐚𝐫𝐤 𝐲𝐨𝐮𝐫 𝐂𝐚𝐥𝐞𝐧𝐝𝐚𝐫𝐬!
🔨 #TATAWPL Auction
🗓️ 9th December 2023
📍 Mumbai pic.twitter.com/rqzHpT8LRG
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) November 24, 2023
डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मुंबई ने हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर को रिटेन किया है। जबकि यूपी वॉरियर्स ने एलिसा हीली, दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस को वापस लिया है। साथ ही बैंगलोर ने एलिस पेरी, हीथर नाइट और रेणुका सिंह को रिटेन किया। इसके अलावा गुजरात ने एनाबेल सदरलैंड को रिलीज करने का फैसला किया है।
जानिए कौन सी टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन और किन्हें किया रिलीज…
मुंबई इंडियंस –
रिटेन खिलाड़ी: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काज़ी, इसाबेल वोंग, जिंतिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया।
रिलीज खिलाड़ी: धारा गुज्जर, हीदर ग्राहम, नीलम बिष्ट, सोनम यादव।
यूपी वॉरियर्स –
रिटेन खिलाड़ी: एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस। यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ।
रिलीज खिलाड़ी: देविका वैद्य, शबनीम इस्माइल, शिवली शिंदे, सिमरन शेख।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर –
रिटेन खिलाड़ी: आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिस पेरी, हीथर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन।
रिलीज खिलाड़ी: डेन वान नीकेर्क, एरिन बर्न्स, कोमल ज़ांज़ाद, मेगन शुट्ट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार।
गुजरात जायंट्स –
रिटेन खिलाड़ी: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर।
रिलीज खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, अश्वनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ले गाला, किम गर्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, पारुनिका सिसौदिया, सब्बीनेनी मेघना, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स –
रिटेन खिलाड़ी: एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजान काप्प, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तान्या भाटिया, तितास साधु।
रिलीज खिलाड़ी: अपर्णा मंडल, जसिया अख्तर, तारा नॉरिस।
बता दें कि पिछले साल की वीमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी के दौरान, सात खिलाड़ी ऐसे थे जिन पर दो करोड़ रुपये तक की बोली लगी थी। जबकि तीन खिलाड़ियों ने तीन करोड़ का आंकड़ा छुआ था। जिसमें स्मृति मंधाना (आरसीबी के लिए 3.4 करोड़ रुपये), एशले गार्डनर (गुजरात जायंट्स के लिए 3.2 करोड़ रुपये) और नट साइवर-ब्रंट (एमआई के लिए 3.2 करोड़ रुपये) का नाम शामिल हैं।