Portugal vs Ghana मुकाबले में Christiano Ronaldo ने दागे कितने गोल, घाना ने कब बढ़ा दिया पुर्तगाल का टेंशन, जानिए जीता कौन और किसने बना दिया अभूतपूर्व इतिहास

    Loading

    विनय कुमार

    गुरूवार, 24 नवंबर को Qatar FIFA World Cup, 2022 के Group-H के एक मैच में पुर्तगाल और घाना (Portugal vs Ghana) की बेहद रोमांचकारी और दिल की धड़कनों को तेज़ कर देने वाली भिड़ंत हुई। एक समय तो पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के चाहने वालों की सांसें मानों थम सी गई थीं, लेकिन आखिरकर पुर्तगाल ने इस मुकाबले को 3-2 से जीत लिया और इस वर्ल्ड कप में जीत के साथ सफर की शुरुआत की। 

    Portugal vs Ghana मैच के अंतिम 25 मिनट बेहद रोमांचक रहे। फर्स्ट हाफ में जबरदस्त संघर्ष हुआ, लेकिन दोनों तरफ से कोई गोल नहीं दाग सका। लेकिन, मैच के दूसरे हाफ में दोनों टीमों को मिलाकर 5 गोल दाग दिए गए। 3 गोल पुर्तगाल ने किए, तो घाना ने 2 दागे। इस मैच का पहला गोल पुर्तगाल के महानायक फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने 65वें मिनट में किया। उन्होंने पेनल्टी शूट में गोल ठोका।

    इस गोल से भन्नाए घाना के खिलाड़ी और जबरदस्त अटैकिंग मूड में आ गए। और मैच के 73वें मिनट में  घाना के आंद्रे ऐयू (Andre Ayew) ने गोल मारकर बराबरी कर ली। लेकिन, यह बराबरी ज्यादा देर तक नहीं टिकी। अगले 5वें मिनट में पुर्तगाल के युवा धाकड़ फुटबॉलर जोआओ फेलिक्स (Joao Felix) एक गोल दाग दिया। 

    फिर, मैच के 80वें मिनट पर पुर्तगाल के ही राफेल लियो (Rafael Leao) ने पुर्तगाल का तीसरा गोल दाग दिया और पुर्तगाल 2-1 से आगे हो गया। उसके बाद 89वें मिनट पर घाना के ओस्मान बुकारी (Osman Bukari) पुर्तगाल के गोलपोस्ट में एक गोल दाग कर बराबरी की ओर एक कदम और बढ़ाया। लेकिन, चंद पलों बाद रेफरी ने मैच समाप्ति की सीटी बजा दी और पुर्तगाल ने इस मैच को 3-2 से जीत लिया।

    स्कोर कार्ड

    Taboola

    Portugal – 3 गोल 

    Ghana – 2 गोल

    जिसने और कब किए गोल

    पुर्तगाल की तरफ से Cristiano Ronaldo ने 65वें मिनट पर पहला गोल दागा। दूसरा गोल Joao Felix ने 78वें और Rafael Leao ने 80वें मिनट पर गोल किया।  घाना की तरफ से Andre Ayew ने 73वें मिनट पर पहला गोल किया और दूसरा गोल 89वें मिनट पर Osman Bukari ने किया। 

    गौरतलब है कि Portugal vs Ghana Qatar FIFA World Cup, 2022 के इस मैच में पहला गोल दागने वाले पुर्तगाल के महान गोलबाज़ क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले  दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। इस गोल के दागते ही वे फुटबाल की दुनिया की महान हस्तियां ब्राजील के पेले और जर्मनी के यूवे सीलर और मिरोस्लाव क्लोज से आगे निकल गए। इन सभी ने 4 वर्ल्ड कप में गोल दागे थे।