लगातार 8वीं बार World Cup के Quarter Final में ऐसे पहुंचा Brazil, जानिए इस मुकाबले की ख़बर, ब्राज़ील का अगला मुक़ाबला कोएशिया से

    Loading

    -विनय कुमार

    मंगलवार, 6 दिसंबर को खेले गए एक राउंड ऑफ 16 के मैच में (Brazil vs South Korea FIFA World Cup, Round of 16, 2022) ब्राजील ने साउथ कोरिया को 4-1 से हरा दिया और अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। अब ब्राजील की अगली भिड़ंत FIFA World Cup, 2018 के फाइनलिस्ट क्रोएशिया के खिलाफ (Croatia vs Brazil Quarter Final, 2022) क्वॉर्टर फाइनल में होगी। 

    फीफा वर्ल्ड कप का इतिहास बताता है कि ब्राजील ने लगातार 8वीं बार क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। और अब तक के इतिहास की बात की जाए, तो 17वीं बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में ताल ठोक रही है।

    आज मंगलवार को खेले गए मैच में ब्राजील ने साऊथ कोरिया के खिलाफ़ पहला गोल 7वें वें मिनट में दागा। यह गोल विनीसियस ने किया। उसके बाद नेमार ने 13वें मिनट में पहले हॉफ की पेनल्टी को चूकने नहीं दिया, और दूसरा गोल दागा। उन्होंने अपने करियर का 76वां गोल दागा। नेमार अब अपने देश के महान खिलाड़ी रहे पेले के सबसे ज्यादा गोल दागने से सिर्फ 1 गोल पीछे हैं।

    साऊथ कोरिया ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाना जारी रखा। लेकिन, इसी दौरान रिचर्डसन ने 29वें मिनट में साउथ कोरिया के गोलपोस्ट में एक और गोल दर्ज़ कर दिया। फिर, चौथा गोल 36वें मिनट में लुकास पक्वेटा ने किया। 5 बार की FIFA World Cup चैंपियन ब्राजील के खिलाफ भिड़ते हुए साउथ कोरिया के तरफ़ से खेल खत्म होने से 14 मिनट पहले पाइक सेउंग-हो ने एक गोल ब्राजील को दागकर खाता खोला। लेकिन, आखिरकार ब्राजील ने इस मुकाबले को 4-1 से अपने नाम कर लिया और साउथ कोरिया की इस ताज़ा वर्ल्ड कप की यात्रा यहीं समाप्त हुई।

    इस मुकाबले के साथ FIFA World Cup, 2022 के लीग स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली दो एशियाई टीमें नॉकआउट स्टेज इस सीजन के लिए निकल गई। क्योंकि, कल एक अन्य मैच में क्रोएशिया ने जापान को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया।