The Hockey India

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: एशियाई खेल (Asian Games 2023) में भारत ने एक और गोल्ड अपने नाम कर लिया है। भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराकर (Indian Hockey Team beat Japan Hockey Team) स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के (Paris Olympics 2024) लिए क्वालीफाई कर लिया है। 

एशियाई खेलों के दौरान भारतीय हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान को फाइनल मुकाबले में  5-1 से हराकर देश को एक और गोल्ड मेडल दिया। इसके साथ ही भारत द्वारा एशियाई खेलों में जीते गए मदलो की संख्या 95 हो गई है।

हॉकी के फाइनल मैच में दोनों टीमें गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरी थीं। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ कोई गोल करने में असमर्थ रहीं। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत में 1-0 की बढ़त हासिल की। यह लीड हाफ टाइम तक कायम रही।  इसके बाद भारतीय टीम में तेजी से खेल दिखाना शुरू किया और पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलते हुए लीड को 2-0 कर दिया।

 इसके बाद अमित रोहिदास ने भी एक और गोल-दाग कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक इंडिया 3-0 से आगे थी। इसके बाद अभिषेक ने एक और गोल करके टीम इंडिया को 4-0 की बढ़त दिला दी।

 मैच के आखिरी चरणों में जापान ने भी एक गोल दागने में सफलता पाई, लेकिन मैच खत्म होने के पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दागकर भारतीय टीम को 5-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी और यही फाइनल स्कोर साबित हुआ। इसी साथ भारतीय टीम ने एशियाई खेलों का गोल्ड मेडल जीत लिया।