Photo - Twitter/@Media_SAI
Photo - Twitter/@Media_SAI

    Loading

    नई दिल्ली : खेल मंत्रायल की तरफ से ‘नेशनल गेम्स 2022’ (National Games) का एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें सबसे कम उम्र के मल्लखंब के एक खिलाड़ी के करतब का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब पसंद किया जा रहा है। जिसने अपने करतबों की वजह से सभी का दिल जीत लिया है। बेहद ही कम उम्र में यह खिलाडी बड़े-बड़े खिलाड़ियों को टक्कर देते हुए नजर आ रहा है।  

    कौन है यह खिलाडी?

    आपको बता दें कि ये जिस 10 साल के लड़के ने अपने करतबों से आश्चर्यचकित किया है। उसका नाम शौर्यजीत (Shauryajit) है। शौर्यजीत अपने नाम की तरह ही लोगों का दिल भी अपने करतब से जीत लिया। आपको बता दें कि शौर्यजीत गुजरात के ही रहने वाले हैं। वीडियो में शौर्यजीत जिम्नास्टिक और कुश्ती का पोज लकड़ी के खंभे पर कर रहा है। उस खेल का नाम मलखंभ है। 

    क्या है मलखंभ

    आपको बता दें कि मलखंभ एक ऐसा खेल है। जिसमें खिलाड़ी एक लकड़ी के खंभे पर अपने करतब को प्रस्तुत करता है। इस खेल में शामिल होने के लिए या इस करतब को दिखाने के लिए शरीर में लचीलापन काफी अहम होता है। क्योंकि इसपर अलग-अलग पोज में करब दिखाया जाता है। वीडियो में शौर्यजीत ने अपने  जिस तरह के करतब को दिखाया है लोग उसे देखकर दंग रह गए है।