Loading

हांगझोउ: चीन (China, Hangzhou) में खेले जा रहे एशियाई खेलों (Asian Games 203) में भारतीय खिलाड़ियों (Indian Players)  ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में पहली बार 100 पदक (Won 100 Medals) जीतने का आंकड़ा छू लिया है। आज सबेरे 25 गोल्ड( 25 Gold), 35 सिल्वर (35 Silver) व 40 ब्रांज मेडल (40 Medals) के साथ ये कीर्तिमान स्थापित किया। इसके पहले भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे अधिक 70 मेडल 2018 में हुए एशियाई खेलों में जीता था, जिसमें 16 गोल्ड, 23 रजत व 31 कांस्य पदक शामिल थे।

2022 Asian Games Medal Table
2022 Asian Games Medal Table

भारतीय खिलाड़ियों नाटक जीते गए पदकों के आंकड़ों को देखें तो भारतीय खिलाड़ियों ने 1951 में खेले गए पहले एशियाई खेलों में 51 पदक जीते थे। उसके बाद 1954 में अपने दूसरे एशियाई खेलों में ये आंकड़ा गिरकर केवल 17 रह गया। फिर 1958 में हुए तीसरे एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ी केवल 13 पदक ही जीत सके थे। 

1962 में भारतीय खिलाड़ियों (Asian Games 1962) ने कुल 35 पदक (35 Medals) जीते। इसके बाद 1966 में हुए एशियाई खेलों में यह आंकड़ा फिर से गिरा और भारतीय खिलाड़ी केवल 21 पदक जीत सके, जबकि 1970 में 25 और 1974 और 1978 में 28-28 पदक जीतने में कामयाब रहे।

1982 में हुए एशियाई खेलों (Asian Games 1982) में एक बार फिर ये आंकड़ा 50 (50 Medal) के पार गया और भारतीय खिलाड़ियों ने 57 पदक जीते। इसके बाद 1986 में 37, 1990 और 1994 में 23-23 तथा 1998 में 35 और 2002 में 36 पदक ही जीत पाए थे। 

2006 में भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर से जोरदार प्रदर्शन किया और कुल 53 मेडल (53 Medals) जीते। वहीं 2010 में बेहतर 65 मेडल जीतकर अपने रिकार्ड को और बेहतर किया। इसके बाद 2014 के एशियाई खेलों में भर्ती खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदकों की संख्या एक बार फिर गिरी और भारतीय खिलाड़ी केवल 57 पदक जीत पाए, जबकि 2018 में हुए एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों में सर्वाधिक पदक जीते थे। इस दौरान 16 गोल्ड, 23 रजत व 31 कांस्य पदक जीतकर एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।                             

2018 – 70 पदक 

2014 – 57 पदक 

2010 – 65 पदक 

2006 – 53 पदक 

2002 – 36 पदक 

1998 – 35 पदक 

1994 – 23 पदक 

1990 – 23 पदक 

1986 – 37 पदक 

1982 – 57 पदक 

1978 – 28 पदक 

1974 – 28 पदक 

1970 – 25 पदक 

1966 – 21 पदक 

1962 – 33 पदक 

1958 – 13 पदक 

1954 – 17 पदक 

1951 – 51 पदक