नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल और नीतू गंघास ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दबदबे भरा प्रदर्शन जारी रखते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किये। इन दोनों मुक्केबाजों ने अपने मुकाबलों के फाइनल में मेजबान देश इंग्लैंड के प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया।
सबसे पहले रिंग में उतरी भारतीय मुक्केबाज नीतू गंघास ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिलाओं के मिनिममवेट (45-48 किग्रा) वर्ग में मेजबान इंग्लैंड की रेस्जटान डेमी जेड को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
Indian Boxer Nitu Ganghas wins gold in the women's minimum weight category in the #CommonwealthGames2022 pic.twitter.com/UYpsH0fuhu
— ANI (@ANI) August 7, 2022
फिर ने रविवार को यहां अमित पंघाल ने राष्ट्रमंडल खेलों के पुरूषों के फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) वर्ग में इंग्लैंड के मैकडोनल्ड कियारान को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
Indian Boxer Amit Panghal wins Gold in the 48-51kg weight category defeating England's Kiaran Macdonald by 5-0 in #CommonwealthGames2022 pic.twitter.com/mN4AmluSkb
— ANI (@ANI) August 7, 2022
राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण में ही नीतू ने गजब का आत्मविश्वास दिखाया और फाइनल में भी वह इसी अंदाज में खेली जैसे पिछले मुकाबलों में खेली थीं। (एजेंसी)