CWG 2022 Pooja Vastrakar Set to Join Team India in Birmingham After Recovering from Covid-19

    Loading

    -विनय कुमार

    बर्मिंघम में चल रहे Common Wealth Games-2022 में बीते रविवार 31 जुलाई को भारत ने पाकिस्तान को (INDW vs PAKW T20I Match CWG-2022) तगड़ी शिकस्त दी और  अपने  ग्रुप में शीर्ष पर जगह बनाई। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम को एक बढ़िया ख़बर मिली। ऑल-राउंडर पूजा वस्त्राकार (Pooja Vastrakar) कोरोना नेगेटिव होकर मैदान में उतरने के लिए फिट हो चुकी हैं और वो अगले मुकाबले में खेलेंगी।

    गौरतलब है कि पूजा वस्त्राकर (Puja Vastrakar) टीम इंडिया के इंग्लैंड के दौरे में टीम के साथ नहीं जा पाई थीं। लेकिन, एस मेघना (S Meghna) ने बीते रविवार, 31 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ (IND vs PAK T20I CWG-2022) में मैदान पर उतरीं। अब पूजा वस्त्राकर बारबाडोस के खिलाफ (India vs Barbados T20I CWG-2022) 3 अगस्त को खेलेंगी।

    CWG -2022 T20I Women’s Cricket में भारत का अगला मुक़ाबला 3 अगस्त को

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s T20I Cricket Team) का CWG-2022 में ग्रुप स्टेज में तीसरा और अंतिम मैच बारबाडोस के खिलाफ (India vs Barbados T20I Cricket Match CWG-2022)  होगा। यह मैच 3 अगस्त को बर्मिंघम के एजबेस्टन के मैदान में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (INDW vs AUSW T20I Match CWG-2022) भारत को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 99 रनों पर चलता कर, जीत के लिए 100 रनों के लक्ष्य को 38 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया और नेट रन रेट बहतारीन कर अपने ग्रुप में टीम टॉप पर पहुंच गई।