former-wwe-superstar-sara-lee-passes-away-aged-30-women-wrestler-sara-lee-death-reason

    Loading

    नयी दिल्ली: खेल जगह से एक बुरी खबर सामने आ रही है। वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) की पूर्व रेसलर सारा ली (Sara Lee Death) का निधन हो गया है। उन्होंने महज 30 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पूर्व रेसलर की मां सोशल मीडिया के जरिए सारा ली के निधन की जानकारी दी। 

    WWE स्टार सारा लीका निधन कैसे हुआ, अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है। सारा के निधन की खबर सुनने के बाद WWE के अलावा एलेक्सा ब्लिस, बैकी लिंच, मिक फोली जैसे कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sara Lee (@saraann_lee)

    बता दें कि, सारा (Sara Lee Death) ने WWE में करीब एक साल तक फाइट की है। साल 2016 में वह एक लाइव इवेंट के दौरान हील प्रोमो में नज़र आई थी। इसके बाद जनवरी 2016 में उन्होंने सिक्स-विमेंस टैग टीम मैच में अपना इन-रिंग डेब्यू किया था।  इसके अलावा सारा ली WWE के रियलिटी सीरीज टफ इनफ (Tough Enough) के सीजन 6 की विजेता भी रही हैं। 

    सारा ली (Sara Lee Death) एक बेहतरीन रेसलर के साथ एक खूबसूरत चेहरा भी थीं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। उनके फोटोज और वीडियोज लगातार वायरल होते हैं।