India-got-second-medal-in-Commonwealth-Games,-Gururaja-Poojary-won-bronze-medal

    Loading

    नई दिल्ली: बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के खाते में दूसरा मेडल आया है। यह मेडल इस खेल के दूसरे दिन ही आया है। इससे पहले भी वेटलिफ्टिंग में ही भारत को पहला मेडल मिला था। इसके बाद भारत ने इसी इवेंट में एक और मेडल हासिल किया है। 29 साल के वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी पुरुषों की 61 किलोग्राम वजन कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है।

    गुरुराज ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 269 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक के हक़दार बने। वहीं, इसी कैटेगरी में अजनिल बिन मुहम्मद ने स्वर्ण पदक जीता,उन्होंने इस गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 285 किलो वजन उठाते हुए नै उपलब्धि हासिल की। 

    सागर सरगर ने जीता रजत पदक (Silver Medal)

    उल्लेखनीय है कि, 29  जुलाई से बर्मिंघम में शुरू हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले दिन भारत के कहते में कोई भी मेडल नहीं आया। वहीं, दूसरे दिन अच्छी शुरुवात करते हुए भारत के वेटलिफ्टरों ने देश की जोली में मेडल  डाल दिया। इससे पहले देश के लिए 21 वर्षीय सागर सरगर ने 51 किलो भारवर्ग ने रजत पदक जीता और देश को पहला मेडल दिलाया। वह सिर्फ एक किलो के फर्क से स्वर्ण पदक से चूक गए। 

    गौरतलब है कि, कर्नाटक के उडुप्पी जिले के गुरुराजा पुजारी ने 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था। उस समय उन्होंने 56 किलो भर वर्ग में हिस्सा लिया था। इस बार वे 61 किलो भारवर्ग में आए जिसमें उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल  देश मके नाम किया।