Bhavina Patel

    Loading

    बर्मिंघम. भारतीय पैरा टेबल टेनिस (Para Table Tennis) खिलाड़ी भाविना पटेल (Bhavina Patel) ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल ‘वर्ग 3-5′ में स्वर्ण जबकि सोनलबेन मनुभाई पटेल (Sonalben Patel) कांस्य पदक जीता।

    तोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविना ने यहां फाइनल में नाईजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोई को 12-10, 11-2, 11-9 से मात दी।

    इससे पहले चौतीस साल की सोनलबेन ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में इंग्लैंड की सू बेली को 11-5, 11-2, 11-3 से हराया। पुरुष एकल ‘वर्ग 3-5′ के कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में हालांकि राज अरविंदन अलागर को नाइजीरिया के इसाउ ओगुनकुनले से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी को 3-11, 6-11, 9-11 से शिकस्त मिली।