स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा का जन्मदिन आज, जानें उनके बारे में रोचक बातें

    Loading

    नई दिल्ली: जोशना चिनप्पा की गिनती भारत के टॉप स्क्वैश खिलाड़ियों (Top Squash Player Joshna Chinappa) में होती है। आज यानी 15 सितंबर को उसी टॉप की खिलाड़ी का जन्मदिन (Joshna Chinappa Birthday) है। जोशना का जन्म आज ही के दिन 1986 को चेन्नई में हुआ था। जोशना 2003 में अंडर 19 कैटेगरी में ब्रिटिश स्क्वैश चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय भी हैं। उन्होंने सबसे कम उम्र में भारतीय महिला राष्ट्रीय चैंपियन का ख़िताब भी अपने नाम किया। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में रोचक बातें…

    रोचक बातें-

    जोशना चिनप्पा ने मद्रास क्रिकेट क्लब में 8 वर्ष की उम्र से ही स्क्वैश खेलना शुरू किया। 

    स्क्वैश का खेल जोशना के खून में बसा हुआ है, क्योंकि जोशना का परिवार पिछली चार पीढ़ियों से यह खेल खेल रहा है। जोशना चिनप्पा के परदादा फील्ड मार्शल के।एम। करिअप्पा स्क्वैश के रेगुलर प्लेयर थे। 

    2014 राष्ट्रमंडल खेलों में, जोशना ने महिला युगल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए दीपिका पल्लीकल के साथ जोड़ी बनाई। यह राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश में भारत का पहला पदक था।

    जोशना एशियाई व्यक्तिगत स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय हैं। 

    जोशना ने सबसे पहले 2017 में इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया। फिर बाद में वह दुबारा 2019 में इस ख़िताब को अपने नाम करने में कामयाब रहीं। जिसके बाद वह महिला राष्ट्रीय चैंपियन का ख़िताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बनीं। 

    जोशना 14 साल की थी जब उसने पहली बार खिताब जीता था। जोशना ने 14 खिताबों के साथ सबसे ज्यादा राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

    वह जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप दोनों खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी हैं। 

    जोशना 14 साल की थी जब उसने दोनों खिताब जीते और रिकॉर्ड बनाया। जोशना एशियाई खेलों में चार बार की पदक विजेता भी हैं और उनके पास दो रजत और दो कांस्य पदक हैं।