सेरेना विलियम्स (Photo Credits-File)
सेरेना विलियम्स (Photo Credits-File)

    Loading

    नई दिल्ली: सेरेना विलियम्स (Happy Birthday Serena Williams) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जब भी विश्व में टेनिस खिलाड़ी के बारे में बात होती है तो सबसे पहला नाम सभी के दिमाग में अमेरिकी दिग्गज खिलाडी सेरेना का आता है। सेरेना आज 40 साल की हो गई हैं। उन्होंने अब तक 23 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया है। उनका जन्म 26 सितंबर 1981 को अमेरिका के सगिनौ में हुआ था। 

    ज्ञात हो कि सेरेना विलियम्स का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी चलाया करते थे। सेरेना ने टेनिस में इतना बड़ा मुकाम अपनी मेहनत के दम पर हासिल किया है। लेकिन इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ उनके पिता का था। जिनकी जिद थी की उनकी बेटी टेनिस खिलाड़ी बने। यही कारण है कि सेरेना ने तीन साल की उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू किया था। कहा जाता है कि सेरेना जब मां की पेट में थी तो उनके पिता टेनिस के वीडियो और मैच दिखाया करते थे।  

    वहीं पिता अपनी बेटी सेरेना को छोटी उम्र में ही घंटों प्रैक्टिस कराते थे। इसका फल उन्हें तब मिला जब बेटी ने सिर्फ साढ़े चार साल की उम्र में पहला टूर्नामेंट जीत लिया। जबकि 10 साल की उम्र तक आते-आते सेरेना 49 टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी थीं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Serena Williams (@serenawilliams)

    रिपोर्ट के अनुसार सेरेना ने सिर्फ 14 साल की उम्र में पहले प्रोफेशनल टूर्नामेंट में भाग लिया। हालांकि पहले टूर्नामेंट में वह कुछ खास नहीं कर पायी।  लेकिन साल 1996 से सेरेना अपना जलवा दिखाने लगीं।  इस दौरान उन्होंने टॉप-10 में शामिल खिलाड़ियों को करारी शिकस्त दी।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Serena Williams (@serenawilliams)

    उल्लेखनीय है कि साल 1997 के आखिर में वो 99वीं रैंक तक पहुंच गईं। वर्ष 1998 में उन्होंने बहन के साथ मिलकर अपना प्रोफेशनल खिताब अपने नाम किया। फिर आगे चलकर दोनों बहनों ने मिलक र डबल्स का खिताब अपने नाम किया। सेरेना ने अपने करियर में 23 सिंगल्स खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई हैं जो एक विश्व रिकॉर्ड है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Serena Williams (@serenawilliams)

    सेरेना साल 2002 से 2017 के दौरान आठ बार नंबर-1 रैंकिंग पर काबिज रही हैं। उन्होने पहली दफा 8 जुलाई 2002 को शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी। सेरेना 186 सप्ताह तक नंबर-1 पर काबिज रहते हुए स्टेफी ग्राफ के रिकॉर्ड की थी। उनकी गिनती सबसे अधिक सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम्स जीतने वाली टेनिस प्लेयर्स के रूप में होती हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Serena Williams (@serenawilliams)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Serena Williams (@serenawilliams)

    गौर हो कि सेरेना अक्सर विवादों में भी रही थी। साल 2018 के यूएस ओपन में वे मैच के दौरान अंपायर पर भड़क उठी थी। इस दौरान वे जापान की नाओमी ओसाका से मैच हार गई थी। दरअसल मैच के दौरान सेरेना के कोच उन्हें कुछ इशारा करके समझा रहे थे जिसके अंपायर ने देख लिया और पेनल्टी लगा दी। सेरेना ने गुस्से में अंपायर को चोर कहते हुए कहा था कि वह बेईमानी से मुकाबल नहीं जीतना चाहती हैं।