Russian tennis player Andrey Rublev appeals to end war after winning the match, writes 'No War Please' on the camera lens - Watch Viral Video

    Loading

    नई दिल्ली: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच भयंकर लड़ाई लगातार जारी है। रूस की सेना गुरुवार से ही यूक्रेन पर आक्रामक हो रही है। जवाब में यूक्रेन भी डट कर रुसी हमलों का सामना कर रहा है। रुसी सेना यूकेन की राजधानी कीव में पूरी तरह से कब्ज़ा करने के लिए हर प्रयास कर रही है। इस बीच खबर है कि, इस जंग में अब तक दोनों ही देशों के कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। इस बीच दुनियाभर में वॉर रोकने की अपील की जा रही है। कई देश लगातार इस लड़ाई को रोकने के हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। वहीं रूस में भी लोग जंग रोकने की लगातार गुजारिश कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर रूस के एक मशहूर टेनिस खिलाडी का वीडियो जम कर वायरल हो रहा है। 

    इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि, रूस का ये खिलाड़ी दुबई में मैच खेल रहा था जिसे जितने के बाद उसने एक अनोखे तरीके में जंग नहीं करने की अपील कर दी। रूसी टेनिस प्लेयर आंद्रे रुब्लेव (Andrey Rublev) ने दुबई में टेनिस कोर्ट के कैमरे की लेंस पर नो वॉर प्लीज़ लिखते हुए युद्ध को ख़त्म करने की अपील की। आंद्रे का वीडियो सोशल मीडिया पर अब जम कर वायरल हो रहा है। कुछ यूज़र्स इस वीडियो को लेकर कह रहे हैं कि, रूस को अब यूक्रेन पर आक्रमण ख़त्म कर देना चाहिए।

    बताया जा रहा है कि, टेनिस स्टार रुबलेव ने शुक्रवार को दुबई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में अपनी जीत के तुरंत बाद शांति का संदेश दिया। रुबलेव ने एक टीवी प्रसारण कैमरे पर “नो वॉर प्लीज़” लिखा जिसके बाद मैच देखने आए क्राउड ने भी उनका ये अंदाज़ देख जम कर तालियाँ बजाईं। बता दें कि, रूसी सैनिकों ने शुक्रवार को यूक्रेन परआक्रमण किया है। इस हमले के बाद यूरोप में व्यापक युद्ध की आशंकाओं को बढ़ा दिया है और रूस को रोकने के लिए दुनिया भर के देश प्रयास कर रहे हैं।