Administration in Pune started preparations for prevention of corona in Pune, Maharashtra, order to restart covid care centers issued
Representative Image/File

    Loading

    मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में गिरावट जारी है। शहर में पिछले 24 घंटे में 960 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि, 11 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, पुणे (Pune) में 3,762 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी सोमवार को स्थानीय प्रशासनों ने बुलेटिन जारी कर दी।

    मुंबई में करीब 10 हजार एक्टिव मरीज

    बुलेटिन में जारी आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में 960 नए मामले और 11 मौतों के बाद संक्रमितों की संख्या 1,046,590 और मृतकों की संख्या 16,623 हो गई है। वहीं, 1837 लोगों ने इस जानलेवा वायरस पर मात की है। जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 10,17,288 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में 9,900 एक्टिव मरीज है।

    अस्पतालों में 94% बेड खाली

    BMC के मुताबिक मुंबई में मिले नए मरीजों में से 835 मरीज (87%) एसिम्टोमैटिक हैं, जबकि 106 को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं 30 मरीजों को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी। वर्तमान में शहर में 973 मरीज ऑक्सीजन पर है। जबकि 2,215 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मुंबई के अस्पतालों में 37,576 बेड है, जिनमें से 94.1 फीसदी बेड खाली है। शहर में आज 34,301 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है।

    पुणे में भी घट रहे कोरोना के मरीज

    पुणे जिले में कोरोना के मामले घट रहे हैं। यहां 24 घंटे में 3,762 मिले हैं, जबकि 14 मरीजों की मौत हुई है। जिसमें से पुणे शहर में (2056 मरीज और 9 मौतें) हुई है। जबकि पिंपरी चिंचवड़ में (931 मरीज, 4 मौतें), नगर परिषद अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में (149 मरीज), कन्टेनमेंट क्षेत्र में (29 मरीज) और ग्रामीण क्षेत्रों में (597 मरीज और 1 मौत हुई है। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 14,09,835 और मृतकों की कुल संख्या 19,475 हो गई है।

    करीब 60 हजार एक्टिव मरीज

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में पिछले 24 घंटे में 7,953 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। जिले में अब तक कुल 13,31,163 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 59,204 एक्टिव मरीज है। जिनमें से 2,317 अस्पताल में है और 56,887 मरीज होम आइसोलेशन में है। जिले में आज 22,766 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई।