BSF Van Accident, Narayanpur, Chhattisgarh, 17 injured

Loading

  • बेकाबू होकर पलटी वैन 
  • घायल जवान को भेजा गया रायपुर 

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में BSF के जवानों से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया। अंतागढ़ के पास अनियंत्रित होकर गाडी पलट गई। इसमें 17 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से 5 की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यह हादसा अंतागढ नारायणपुर मार्ग पर कुम्हारी गांव के पास हुआ। हादसे में घायल जवानों से नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा मिलने पहुंचे हैं। 

 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर रेफर किया जा रहा है। कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में नक्सल मोर्चे में ये BSF जवान तैनात थे। दोपहर 12 बजे रावाघाट थाना इलाके के तहत कुम्हारी के पास वाहन का स्टीयरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ है। छुट्टी पर जा रहे थे BSF जवान पूरे मामले को लेकर नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि, जिला नारायणपुर और जिला कांकेर के सीमावर्ती थाना रावघाट और ताड़ोकी के बीच हादसा हुआ है। 
 
 
162 बटालियन बीएसएफ के जवान वाहन में जा रहे थे। इसमें 17 जवान को चोट आई थी। उन्हें तुरंत नारायणपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। प्राथमिक उपचार जारी है और जवानों की हालत अभी ठीक है। हादसे में 4-5 जवान गंभीर रूप से घायल हैं, ब)को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। ये जवान जिले के अंतिम छोर सरगीपाल, फुलपाड कैंप में तैनात थे। छुट्टी में सभी जवान बीएसएफ के निजी वाहन से अन्तागढ़ आ रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया।