कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह का भाजपा पर आरोप, कहा- टीएस सिंह देव को भड़का सरकार को कर रही अस्थिर

    Loading

    रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) में लगातर बवाल बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के समर्थक विधायक पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। वह लगातार प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करने की मांग कर रहे हैं। इन्हीं विधायकों में से के विधायक बृहस्पति सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार की मौजूदा हालात के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि, “वह टीएस सिंह देव को भड़का सरकार को अस्थिर करने में लगी हुई है। 

    भाजपा ‘देसी अंग्रेज’ है 

    सिंह ने कहा, “छत्तीसगढ़ में बीजेपी को ‘देसी अंग्रेज’ कहा जाता है. आरएसएस कार्यकर्ता हमारे विधायकों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार को निशाना बनाया, जिसके कारण वह गिर गई। पंजाब में भी उन्होंने ऐसा ही किया। उन्होंने फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई है।”

    आरएसएस- भाजपा टीएस सिंह देव को भड़का रहे

    कांग्रेस विधायक ने कहा, “इससे पहले आरएसएस कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की थी। अब वे टीएस सिंह देव को भड़का रहे हैं. लेकिन वह एक बुद्धिमान और समझदार नेता हैं, वह भाजपा की साजिश के झांसे में नहीं आएंगे।”

    ज्ञात हो कि, टीएस सिंह देव और भूपेश बघेल के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर बीते दिनों में दोनों नेताओं के कई बार दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की है। वहीं पिछले महीने भी कई कांग्रेस विधायक अचानक दिल्ली पहुंच गए थे। और आलाकमान से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन नहीं करने की मांग की थी।