Corona Death
PTI Photo

    Loading

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,031 नए मरीज दर्ज किए गए हैं। जबकि, संक्रमण से 09 लोगों की मौत हुई है।इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,82,433 और मृतक संख्या 26,376 पर पहुंच गई है। वहीं, राज्य में आज 2,260 लोग कोरोना से उबरने के बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 19,47,952 हो गई है।

    गौरतलब है कि दिल्ली में शुक्रवार को 2,136 मामले सामने आए, जबकि महामारी से 10 लोगों की मौत हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिव रेट 15.02 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में आज पॉजिटिव रेट 12.34 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 8,105 हो गई हैं। होम आइसोलेशन में 5,563 मरीज और अस्पताल में 511 भर्ती है। विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 16,459 नमूनों की कोरोना जांच की गई, जिनमें 11,180 RT-PCR और 5,079 एंटीजन टेस्ट शामिल है। राज्य में अब तक 3,97,03,719 नमूनों की जांच की जा चुकी हैं।

    आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में वर्तमान में कोविड अस्पतालों में आरक्षित 9,417 में से 8,853 बेड खाली हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर के 25 और कोविड हेल्थ सेंटर के 129 बेड खाली हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 13,770 वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। इनमें 678 पहली डोज, 1,696 दूसरी डोज और 11,396 बूस्टर डोज शामिल हैं। इसके अलावा 15-17 उम्र के 172 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई।