chhath
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: पूर्वांचल के सबसे बड़े त्यौहार छठ का महापर्व शुरू हो गया है। एक ओर जहां महिलाओं में छठ के लिए श्रद्धा भरी हुई है, वहां दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में यमुना पूरी तरह जहरीली हो गई है। नदी के पानी में जहरीला झाग तैर रहा है। इस जहरीले पानी के बीच महिलाओं ने छठ के पहले दिन आस्था की डुबकी लगाई है। यमुना में गंदगी को लेकर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांग लिया है। 

    भाजपा ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से हमला बोलते हुए कहा, “छठ पूजा कर रहे श्रद्धालुओं को जहरीली यमुना में डुबकी लगाने को विवश यही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को कम कर दिया है। यह त्योहार मनाने वालों को सुविधाएं प्रदान करने की उनकी प्रतिबद्धता है। शर्म की बात है।”

    नाकामी छुपाने के लिए नहीं दी अनुमंती 

    दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पहुंचे दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “कालिंदी कुंज यमुना घाट पर गंदा झाग नजर आ रहा है, जिसे छिपाने के लिए ही केजरीवाल सरकार द्वारा छठ की अनुमति नहीं दी जा रही थी।” उन्होंने कहा कि, “अगर केजरीवाल सरकार द्वारा छठ की अनुमति दे दी जाती तो यहां पर लोगों के साथ-साथ मीडिया भी आती, जिससे यमुना की बदहाल स्थिति पूरी दुनिया को दिख जाती।”

    तिवारी ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट को इसका स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और इस सरकार (दिल्ली सरकार) को बर्ख़ास्त करना चाहिए। 7 साल बाद दिल्ली सरकार अगर यहां के लोगों को ये तस्वीर देती है तो उनको पद पर रहने का अधिकार नहीं है।” 

    दिल्ली को केजरीवाल का नया गिफ्ट 

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा, “इस फेस्टिव सीजन में दिल्ली की जनता को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तोहफा!”