Firing in Adarsh Nagar, Delhi, Petrol Bombs

Loading

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) में बदमाशों के हौसले बुलंद है। यहां के आदर्श नगर (Adarsh Nagar) इलाके में गुरुवार को कुछ बदमाशों ने कानून को ताक पर रखकर हवा में गोलियां चलाई और एक घर पर पेट्रोल बम (Petrol Bombs) फेंके। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों में डर का माहौल है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में बदमाशों को दिल्ली के आदर्श नगर में एक घर पर हमला करते हुए दिखाया गया है। बदमाशों ने अपना चेहरा ढक रखा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बदमाश हवा में गोलियां चला रहा है। जबकि, बदमाश घर पर पेट्रोल बम फेंक रहे हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

मीडिया खबर के मुताबिक यह बवाल गोपी और साहिल गैंग के बीच हुए झगड़े के बाद हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस आदर्शनगर सहित आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल

वीडियो को शेयर करते हुए कई एक्स यूजर्स ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर दिल्ली पुलिस से सवाल उठाए। एक यूजर ने कमेंट किया, “दिल्ली में बदमाशों को कानून का कोई डर नहीं है। जबकि, एक अन्य ने सवाल किया कि क्या पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया और क्या हमले के संबंध में कोई गिरफ्तारी हुई?