Ghazipur Landfill fire
File Photo

Loading

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के गाजीपुर लैंडफिल साइट (Ghazipur landfill site) में सोमवार को आग लग गई। दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। यह जानकारी दिल्ली फायर सर्विस (Delhi Fire Services) ने दी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग आज दोपहर 1:45 के करीब लगी। घटना की सूचना दिल्ली दमकल विभाग को दी गई। जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

दिल्ली के एडीओ सीएल मीणा ने कहा, “हमें जानकारी मिली कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लग गई है। आग बुझाने के लिए 13 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। हम मान रहे हैं कि आग लगने का कारण गर्मी हो सकती है।”

इस घटना में अभी तक किसी के हताहत/घायल होने की खबर नहीं है। लैंडफिल साइट में आग कूड़े में लगी है और आग तेजी से सुलग रही है। इलाके में धुएं का गुबार छाया हुआ है। यह धुआं कई दूर से देखा जा सकता है। हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।