Delhi Temperature
PTI Photo

    Loading

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में भीषण गर्मी (Heat) पड़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज रविवार को राज्य में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। यह अधिकतम तापमान दिल्ली के मुंगेशपुर (Mungeshpur) में दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लिए कोई राहत नहीं है। IMD ने अगले चार से पांच दिनों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, लिहाजा तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

    IMD के मुताबिक दिल्ली के मुंगेशपुर में आज अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, अन्य क्षेत्रों में 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया।

    जफरपुर: 45.1℃

    नजफगढ़: 46.3℃

    रिज: 45.7 ℃ 

    पीतमपुरा: 46.2℃ 

    दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने शहर में दिन में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई थी। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 23 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक बादल छाए रहने, कहीं-कहीं लू चलने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई थी।

    गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री नीचे है और न्यूनतम तापमान औसत तापमान से एक डिग्री कम यानी 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।