Rahul Gandhi
Photo: Twitter

Loading

नई दिल्ली: लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सरकारी आवास खाली कर दिया। वह अपनी मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के आवास पर शिफ्ट हो गए। शनिवार को बचा हुआ सामान भी ले जाया गया। अब वह सोनिया गांधी के साथ ही रहेंगे। सांसदी रद्द होने के बाद राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था। आखिरकार राहुल गांधी ने सरकारी आवास खाली कर दिया। राहुल गांधी यहां 2005 से रह रहे थे। उनकी बहुत सी यादें जुड़ी हुईं हैं।  

सांसदी रद्द होने के बाद राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया  था। इस पर उन्होंने लोकसभा सचिवालय के डिप्टी सेक्रेटरी डॉ. मोहित रंजन (Dr. Mohit Ranjan) को लिखित जवाब भेजा। राहुल ने लिखा- मैं 4 बार लोकसभा सांसद (Lok Sabha MP) चुना गया। यह लोगों का जनादेश है। मैं उन लोगों का शुक्रगुजार हूं। मेरी इस घर से कई अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। मैं नोटिस में दिए गए आदेशों का पालन करूंगा।

बता दें कि दिल्ली में 12, तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में राहुल रहते थे। 2004 में अमेठी से पहली बार सांसद बनने पर उन्हें ये बंगला एलॉट किया गया था। 2005 में उन्हें ये बंगला मिल गया था। तब से वह इसी बंगले में रह रहे थे।