saket-court
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली. जहां आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर (Saket Court0 में दिनदहाड़े एक महिला को गोली मार दी गई। वहीं अब खबर आई है कि, महिला को गोली मारने वाला दरअसल उसका पति ही था, जो कि वकील के भेष में कोर्ट आया था। वहीं इस हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे तत्काल एम्स इलाज के लिए ले जाया गया है। इधर पुलिस की एक टीम घटना की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार महिला पर उसके पति ने आज साकेत कोर्ट परिसर में एक के बाद एक 4 गोलियां चला दीं। हमले में महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। दरअसल आरोपी पति वकील के भेष में आज कोर्ट पहुंचा था। सूत्रों की जन्क्जारी के अनुसार, इन पति-पत्नी के बीच पहले से कोर्ट में केस चल रहा था। दोनों के संबंध आपस में ठीक नहीं थे। महिला का पति किसी बात को लेकर पहले से उससे रंजिश पाले बैठा है।

इस अचानक याबड़तोड़ फायरिंग की घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। लोग फिलहाल इधर-उधर भागते दिखाई दिए। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति नाजुक है। वहीं घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) ने घटनास्थल का मुआयना कर रही है।

वहीं अब दिल्ली कोर्ट में फायरिंग की घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने LG का नाम लिए बगैर ही उनसे इस्तीफा मांग लिया है। इस बाबत आज केजरीवाल ने बाकायदा ट्वीट कर कहा कि, “दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे दें। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।”