नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार में मंत्री और इस समय तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। उनकी जेल में मसाज करवाते हुए CCTV फुटेज सामने आई है। इस वीडियो में जेल के अंदर सत्येंद्र जैन मसाज करवाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स सत्येंद्र जैन की मसाज कर रहा है। अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि सत्येंद्र जैन की मसाज करवाते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री और इस समय तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का ये हैरान करने वाला वीडियो सामने आने से चर्चा का विषय बन गया है। वहीँ तिहाड़ जेल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
#WATCH जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में मसाज करवाते हुए CCTV वीडियो सामने आई है। pic.twitter.com/X6qSAo45eU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2022
इस सीसीटीवी वीडियो में जेल के अंदर सत्येंद्र जैन मसाज करवाते नज़र आ रहे हैं। जेल के सेल में लगे CCTV में सत्येंद्र जैन की मसाज की तस्वीरें कैद हैं। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स सत्येंद्र जैन की फुट मसाज कर रहा है। ED ने कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। अगर जेल में इस तरह का इंतजाम हो रहा है तो सच में ED का आरोप सही साबित हो रहा है।
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो ये वीडियो 13 सितंबर 2022 का बताया जा रहा है। तिहाड़ जेल के सेल-4 ब्लॉक A की ये सीसीटीवी फुटेज है। बता दें कि ED ने जेल में सत्येंद्र जैन को VIP ट्रीटमेंट की बात कही थी। ED ने अपने हलफनामे में जैन को मसाज की सुविधा मिलने का आरोप लगाया था। ED ने कहा था कि सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज मिलता है। जो कि सामने आई सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा है। ED ने तिहाड़ से सत्येंद्र जैन को मसाज दिए जाने वाली फुटेज ली थी, जो अब सबके सामने है।