गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) पहुंचे उन्होंने भगवान सोमनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सोमनाथ धाम प्रांगण का भी जायजा लिया। लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद वेरावल (Veraval) में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर चुनाव में शामिल होने के लिए कहा। वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ देने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी को फिर से जीत दिलाना है। आप सभी बीजेपी का साथ दीजिए ताकि नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड भूपेंद्र (गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री) तोड़ सकें।
जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, पुराने सारे रिकॅार्ड हम तोड़ेंगे। गुजरात का आशीर्वाद मुझे हमेशा मिला है। गुजरात के बारे में बहुत कुछ कहा जाता था। लोग कहते थे कि गुजरात कुछ नहीं कर सकता है। कोई प्रगति नहीं कर सकता है। इस सभी धारणाओं पर गुजरात की सरकार ने विराम लगा दिया है। आपका आशीर्वाद हमेशा मुझे मिला है। वह इस समय गुजरात दौरे पर हैं।
#WATCH | Chants of Modi-Modi heard during PM Modi's address to a public rally in Gujarat's Veraval pic.twitter.com/6DvaPsWNsT
— ANI (@ANI) November 20, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आप से अपील है हर पोलिंग बूथ पर बीजेपी को जीत दिलाएं। उन्होंने कहा कि राज्य ने विकास किया है। एक के बाद एक इस तरह की योजनाएं चलाई कि पर्यटन विभाग में गुजरात आगे बढ़ा। शिक्षा विभाग आगे बढ़ा। कई विकास की योजनाएं शुरू कीं। गुजरात विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचा। किसानों को हमने आगे बढ़ाया। हमें राज्य में सेवा का फिर मौका दें।