vijay-bhabhor
विजय भाभोर

गुजरात के दाहोद लोकसभा क्षेत्र में BJP नेता के बेटे ने पोलिंग बूथ का हाईजैक किया और इस हरकत का लाइव स्ट्रीम अपने सोशल मीडिया में किया. पुलिस ने फिलहाल इन्हें अरेस्ट कर लिया है.

Loading

नई दिल्ली/दाहोद: जहां इस समय पूरे देश में लोकसभा चुनाव की लहर है. वहीं इस बार के चुनाव में BJP के फिर सत्ता में काबिज होने के तगड़े असार हैं. लेकिन इन सबके बीच गुजरात से मिली एक खबर के मुताबिक यहां के दाहोद लोकसभा क्षेत्र के महिसागर के परथमपुर में BJP नेता के बेटे और पार्टी सदस्य विजय भाभोर (Vijay Bhabhor) ने पोलिंग बूथ का न केवल हाईजैक किया बल्कि इस हरकत का लाइव स्ट्रीम अपने सोशल मीडिया में किया।

बूथ में घुसकर फर्जी वोटिंग
इतना ही नहीं खबर यह भी है कि, विजय भाभोर ने बूथ में घुसकर फर्जी वोटिंग भी कराई है। इतना ही नहीं BJP नेता के बेटे ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम किया जिसमे यह दिखा कि, कैसे एक शख्स, EVM को उठा और खेल रहा है। इस वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रभाबेन तावियाद ने कलेक्टर से शिकायत की है और चुनाव आयोग ने वहा तैनात अपने अधिकारीयों से रिपोर्ट भी मांगी है। गौरतलब है कि, बीते 7 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात की 25 सीटों पर मतदान हुआ था। तीसरे चरण में गुजरात में वोट प्रतिशत 59.51 रहा और दाहोद में 58.66 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

EVM पर कब्जा
वहीँ खबर है कि, BJP नेता के बेटे विजय भाभोर ने बूथ में घुसकर बाकायदा EVM पर कब्जा कर लिया था। विजय भाभोर ने पूरी घटना को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव-स्ट्रीम और अन्य लोगों के साथ मिलकर BJP प्रत्याशी जसवंत सिंह भाभोर के लिए फर्जी वोटिंग कराई। रिपोर्ट्स की माने तो BJP नेता ने बूथ के पदाधिकारियों से भी बदसलूकी की है।

इस वायरल वीडियो में विजय भाभोर ने अपने साथ EVM ले जाने की भी बात कही थी। हालांकि स्थानीय पुलिस ने अब तक आरोपी विजय भाभोर को गिरफ्तार कर लिया है हालाँकि, वीडियो के वायरल होते ही भाभोर ने वीडियो डिलीट कर दिया लेकिन उनके ऐसा करने से पहले ही लोगों ने वीडियो को डाउनलोड कर फैला दिया था।

जानकारी हो कि, दाहोद में भाजपा प्रत्याशी जसवंत सिंह भाभोर और कांग्रेस प्रत्याशी प्रभाबेन तावियाद के बीच इस बार कड़ी टक्कर थी। जसवंत यहाँ से बीते 2 बार से सांसद रहे है, वहीँ प्रभाबेन तावियाद ने 2009 में इस सीट को जीता था। बीते चुनाव में जसवंत ने प्रभा को 1 लाख 27 हज़ार वोटों से मात भी दी थी।